03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई टिहरी में करेंगे जनसभा, भाजपा के समर्थन में मांगेंगे वोट

एफएनएन, नई टिहरी : जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे चुनाव प्रचार ने भी जोर पकड़ता जा रहा है। अब प्रत्याशियों के समर्थन में स्टार प्रचारक भी मैदान में उतरने वाले हैं। आने वाली 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे।

नई टिहरी में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा टिहरी जिले के सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को प्रधानमंत्री श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली का नरेंद्रनगर विधानसभा के चार स्थानों रामलीला मैदान, गजा, ढालवाला और पावकीदेवी में लाइव टेलीकॉस्ट कराया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर, 11 फरवरी को घनसाली एक होटल में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एक बजे प्रत्याशी शक्तिलाल शाह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी प्रत्याशी किशोर उपाध्याय सहित जिले के सभी छह विधानसभा प्रत्याशी के समर्थन में 12 फरवरी को बौराड़ी स्टेडियम में जनसभा करेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जयेंद्र सेमवाल, शीशराम थपलियाल, सोहनलाल खंडेवाल आदि मौजूद थे।

 

Hot this week

Rudraprayag में भीषण सड़क हादसा : खाई में गिरा ईको पिकअप वाहन, 2 की मौत, 4 घायल, एक लापता

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में...

Harish Dhami ने राज्यपाल को लिखा पत्र, बोले- मेरी हत्या हुई तो जिम्मेदार होगी सरकार

एफएनएन, देहरादून : Harish Dhami उत्तराखंड में धारचूला से...

Topics

Rudraprayag में भीषण सड़क हादसा : खाई में गिरा ईको पिकअप वाहन, 2 की मौत, 4 घायल, एक लापता

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img