03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जो बाद में झूठी निकली. नागपुर पुलिस ने रविवार को धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने रविवार सुबह शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष (PCR) के इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल करके धमकी दी, जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया.

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने उस मोबाइल नंबर का पता लगाया जिससे कॉल किया गया था. पुलिस को पता चला कि मोबाइल नंबर नागपुर शहर के सक्करदरा इलाके में विमा दवाखाना के पास तुलसी बाग रोड निवासी उमेश विष्णु राउत के नाम पर पंजीकृत है.

उन्होंने कहा, “मोबाइल लोकेशन और त्वरित तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने राउत को विमा दवाखाना परिसर से हिरासत में ले लिया. उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और बाद में अपराध शाखा ने औपचारिक रूप से उसे गिरफ्तार कर लिया.”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राउत कथित तौर पर एक देसी शराब की दुकान पर काम करता है. उन्होंने बताया कि बम की धमकी वाली कॉल झूठी निकली.

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि झूठी धमकी के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी का पहले भी ऐसी ही कोई शरारत का रिकॉर्ड है. पुलिस ने बताया कि नितिन गडकरी के घर के घर में बम रखने की धमकी देने वाले राउत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img