Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयलाॅकडाउन से बेरोजगार ईट-भट्टे के मुंशी ने परिवारजनों के साथ आग लगाई

लाॅकडाउन से बेरोजगार ईट-भट्टे के मुंशी ने परिवारजनों के साथ आग लगाई

  • दर्दनाक घटना में पति, पत्नी व दो बच्चे जिंदा जले

एफएनएन, फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट जिले के कलेर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान मूल रूप से राजस्थान के जिला सीकर निवासी 40 वर्षीय धर्मपाल के रूप में हुई, जो पिछले 10 साल गांव कलेर में अपनी पत्नी सीमा (36), बेटी मोनिका (15) व बेटे हतीष कुमार (10) के साथ रह रहा था। धर्मपाल यहां के ढुडी रोड पर एक ईंट भठ्ठे पर बतौर मुंशी कार्य करता था।
पुलिस को प्राथमिक पड़ताल के दौरान एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने यह कदम उठाने के लिए लॉकडाउन के साथ-साथ ईंट भठ्ठे के कारोबार से जुड़े शंटी नामक व्यक्ति को जिम्मेवार ठहराया है। पुलिस अब इसके आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है। गांव कलेर के लोगों ने बताया कि यह परिवार पिछले कई सालों से ही यहां रहता है और लॉकडाउन के कारण कारोबार के प्रभावित होने से परेशान रह रहा था। आज सुबह गांववासियों ने देखा कि उसके घर से धुंआ निकल रहा था और घर से किसी भी तरह की आवाज नहीं आ रहा था, तुरन्त गांववासी मौके पर जुटे और घर का दरवाजा तोड़ा तो परिवार के सभी सदस्य बुरी तरह से आग में झुलसे पड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच का कार्य शुरू किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments