03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में वार्ड 31 के बुद्धिजीवी लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल की मेहनत आखिरकार रंग ला रही है। जिस तन्मयता के साथ वे काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में रोजाना नगर व ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों से आमजन को अवगत करा रहे हैं उससे आमजन में कांग्रेस के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। इसी का परिणाम है कि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में वार्ड-31 के पार्षद नजमी अंसारी ने कांग्रेस की विचारधारा एवं समस्त धर्म-जातियों को साथ लेकर चलने वाली कांग्रेस पार्टी से प्रभावित होकर अपने सैकड़ों साथियों के कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान अध्यक्ष संदीप सहगल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया।

वहीं पार्षद नजमी अंसारी समेत मौजूदा लगभग सभी कार्यकर्ताओं ने निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में काशीपुर सीट से कांग्रेस का परचम फहराने का संकल्प लिया। सदस्यता कार्यक्रम के उपरान्त कांग्रेस के वरिष्ठ बुज़ुर्गों को शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गौसिया मस्जिद के इमाम मौलाना अतीक, छोटे ठेकेदार, हाजी नूरहसन, अब्दुल हसन, रब्बानी, कारी मौ. इल्यास, अब्दुल हमीद, शमीम अहमद, शरीफ अहमद, चमन भाई, शफीक अंसारी, नितिन कौशिक, सिद्धार्थ शर्मा, विक्की, मोहित चौधरी, अनवर खान, यूनुस, भोला, इरशाद गुड्डू, आसिफ, दानिश, रफी, आदिल, असगर व अकरम आदि मुख्यत: मौजूद रहे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img