03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अनियंत्रित कार खाई में लटकी, पति अलकनंदा नदी में गिरा, बाल-बाल बची पत्नी

एफएनएन, चमोली: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही कस्बे के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लटक गई. बताया जा रहा है कि कार चालक दरवाजा खुलने से जा गिरा और जबकि अनूप की पत्नी तृप्ति गाड़ी में ही सुरक्षित थी.मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों द्वारा खाई में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली . बताया जा रहा है कि दोनों दंपति बदरीनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे.

बदरीनाथ दर्शन कर लौट रहे थे दंपति

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के रहने वाले पति-पत्नी बदरीनाथ धाम की दर्शन कर वापस अपनी कार से लौट रहे थे.वहीं बिरही कस्बे के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई की तरफ लटक गई. इसी बीच चालक अनूप की तरफ से गाड़ी का दरवाजा खुलने से वह अंधेरा होने की वजह से अलकनंदा नदी में जा गिरा और जबकि अनूप की पत्नी तृप्ति गाड़ी में ही सुरक्षित थी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
घटना के बाद पत्नी कार में सुरक्षित

घटना की सूचना मिलने पर चमोली कोतवाली से पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया.टीम ने चालक की पत्नी तृप्ति को गाड़ी से बाहर निकाला गया और वाहन चालक अनूप का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. चमोली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है. वहीं घटना बीते रात करीब दो बजे की बताई जा रही है. वहीं दूसरी ओर चमोली में भारी बारिश से गोपेश्वर के सुभाष नगर में सड़क किनारे खड़े दो वाहनों पर पहाड़ी से मलबा गिर गया. जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

पढ़ें- हरिद्वार में अवैध शराब का जखीरा बरामद, कांवड़िए के भेष में कर रहे थे तस्करी, दो अरेस्ट

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img