03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ की बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर जमीन पर गिरे, हॉस्पिटल में भर्ती

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर: उमधसिंह नगर जिले की किच्छा तहसील में चार दिन से धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ की शनिवार 27 जुलाई को अचानक से तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ संबोधन दे रहे थे, लेकिन तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वो अचानक से चक्कर खाकर नीचे गिर गए. जिस कारण वहां अफरा-तफरी सी मच गई थी. मौके पर मौजूद लोग तत्काल उन्हें किच्छा अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रुद्रपुर रेफर कर दिया.

जानकारी के मुताबिक किच्छा व्यापार मंडल के चुनाव में लगाई रोक और एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से किच्छा तहसील में कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ धरने पर बैठे है. आज भी विधायक तिलक राज बेहड़ धरने पर डटे हुए थे. दोपहर लगभग एक बजे अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए. जिसके बाद धरना स्थल पर हड़कंप सा मच गया. आनन फानन में उन्हें किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहा पर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने में जुटी हुई है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस फोर्स भी अस्पताल पहुंची और जानकारी जुटाई. दोपहर को जिला प्रशासन के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे वार्ता की थी, जिसके बाद वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. लगभग 15 से 20 मिनट के संबोधन के बाद वह अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गई. मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम और कार्यकर्ताओं ने उन्हें किच्छा सीएचसी केंद्र पहुंचाया, जहा पर उनका इलाज चल रहा है, जिसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ता का जमावड़ा लग गया. जानकारी के मुताबिक शुगर लेवल बढ़ने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है.

पढ़ें- अनियंत्रित कार खाई में लटकी, पति अलकनंदा नदी में गिरा, बाल-बाल बची पत्नी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...

Topics

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...

UK Board Result 2026: 10वीं में अक्षत गोपाल टॉपर, इंटर में गीतिका और सुशीला ने मारी बाज़ी

एफएनएन, उत्तराखंड: UK Board Result 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img