Sunday, April 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशदीवार तोड़कर मकान में घुसी बेकाबू कार, पांच लोग घायल

दीवार तोड़कर मकान में घुसी बेकाबू कार, पांच लोग घायल

एफएनएन, नोएडा : कार सवार एक युवक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में कार अनियंत्रित होकर सेक्टर-55ए स्थित एक मकान से टकरा गई, जिसकी वजह से मकान की दीवार और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। रिक्शा चालक और उसमें सवार दो महिलाएं और कार सवार दो युवक इस घटना में घायल हो गए।

कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आज सुबह को गौरव शर्मा और आदित्य एक कार में सवार होकर जा रहे थे। कार आदित्य चला रहा था। उसने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक रिक्शा में टक्कर मार दी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

रिक्शा में सवार दो महिलाएं नीतू और चांदनी और रिक्शा चालक रितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। कार अनियंत्रित होकर सेक्टर 55 के एक मकान से जा टकराई। जिसकी वजह से मकान की दीवार और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार में सवार दोनों भी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments