03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उधमसिंह नगर: 4 लाख की चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पहाड़ से खरीद कर तराई में करते थे सप्लाई

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: एसओजी, एएनटीएफ और कोतवाली पुलिस ने चार किलो से अधिक चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बरामद चरस की कीमत चार लाख से अधिक आंकी जा रही है. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने चरस तस्करों को जेल भेज दिया है.

चरस के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपी नैनीताल जनपद के थाना क्षेत्र मुक्तेश्वर के रहने वाले हैं. आरोपी अपने आसपास के गांवों से चरस की खेप ला कर जनपद में सप्लाई करते थे. उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री राज्य के अभियान के तहत पुलिस ने इन चरस तस्करों को अरेस्ट किया. तस्करों से पुलिस टीम ने 2 किलो 40 ग्राम चरस बरामद की है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उधमसिंह नगर जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि टीम थाना रुद्रपुर रम्पुरा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान कैनाल कॉलोनी गेट के पास चेकिंग अभियान चलाए हुए थी. तभी एक मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए. शक होने पर जब टीम ने रोका तो युवक सकपका गए. शक होने पर जब तलाशी ली गई तो आरोपियों से दो किलो चालीस ग्राम चरस बरामद हुई.

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अजय सिंह निवासी बजवालगांव पोस्ट जोस्यूड़ा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल, देवेन्द्र निवासी ग्राम भौरा पोस्ट जोस्यूड थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल बताये. आरोपियों ने बताया कि वह कर्ज और गरीबी से उबरने के लिए अपने गांव और आसपास के क्षेत्र से चरस खरीद कर उधमसिंह नगर जनपद के कई क्षेत्रों में सप्लाई करते थे. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें:- गढ़वाल केंद्रीय विवि को मिला नया कुलसचिव, प्रोफेसर राकेश डोडी ने संभाला रजिस्ट्रार का पद भार

Hot this week

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img