03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

ऊधमसिंह नगर: ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा हटाकर शाॅपिंग कॉम्पलेक्स की कवायद, नगर निगम ने प्रस्ताव बनाकर रखा डीएम के समक्ष

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर:  किच्छा रोड पर ट्रंचिंग ग्राउंड में स्थित कूड़े का पहाड़ को हटाकर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने की कवायद लंबे समय से की जा रही है। इसको लेकर नगर निगम ने प्रस्ताव बनाकर डीएम के समक्ष रखा है। ट्रंचिंग ग्राउंड से पूरा कूड़ा हटाने के लिए 15 जून तक की मोहलत मांगी गई है।

नगर निगम की ओर से एक सितंबर को कराए गए सर्वे में ट्रंचिंग ग्राउंड में 53 हजार टन कूड़ा था। कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए निगम की ओर से भारत सरकार के उपक्रम रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन स्टडीज के विशेषज्ञों की मदद लेने के साथ ही दिल्ली की एक कंपनी को कूड़ा हटाने का जिम्मा सौंपा गया। 53 हजार टन के अलावा ट्रचिंग ग्राउंड में रोजाना शहर से एकत्र होने वाले 120 टन कूड़ा भी डाला जा रहा था।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
दिल्ली की कंपनी ने दिसंबर से कूड़ा हटाने का कार्य शुरू किया था और तीन महीने में कूड़े का पहाड़ खत्म करने की बात की थी। इधर कंपनी की ओर से लगातार समय मांगा गया। अब कंपनी को पूरा कूड़ा हटाने के लिए 15 जून तक का समय दिया गया है। इधर कूड़े का पहाड़ लगातार घटने के बाद अब निगम खाली जमीन होने पर इस्तेमाल की कवायद में जुटा है। निगम ने जमीन से कूड़ा हटने के बाद चारों ओर बांस का प्लांटेशन कराने के साथ ही शॉपिंग कॉम्पलेक्स की योजना बनाकर निगम के प्रशासक के समक्ष रखी है।

कूड़े का कैसे हो रहा इस्तेमाल

ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े का निस्तारण कर बायो सॉयल और डेरिवेटिव फ्यूल रियूज बन रहा है। बायो सॉयल का इस्तेमाल निगम अपने कार्यों में कर रही है, जबकि डेरिवेटिव फ्यूल रियूज को कंपनी ट्रकों से जबलपुर में कूड़े से बिजली बना रही कंपनी को सप्लाई कर रही है।

ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा अगले 15 से 20 दिन में समेटने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम ने कूड़ा हटाने के बाद जमीन को व्यवसायिक रूप से विकसित करने का प्रस्ताव बनाया है। इससे मिलने वाले रुपये से निगम नए ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन खरीदने के साथ ही बची राशि वेलफेयर के कार्यों में खर्च कर सकेगा। कूड़ा हटाने के बाद निगम अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजने को कहा गया है। – उदयराज सिंह, डीएम/ प्रशासक नगर निगम रुद्रपुर।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img