Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडऊधमसिंह नगर : ट्यूशन पढ़ने आए 9 साल के छात्र से दुष्कर्म...

ऊधमसिंह नगर : ट्यूशन पढ़ने आए 9 साल के छात्र से दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को 20 साल कठोर कारावास

ख़बर रफ़्तार, जसपुर: बीते चार अक्तूबर 2021 को जसपुर थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि उनका नौ साल का बेटा ग्राम नादेही जसपुर निवासी कौशल कुमार के पास डेढ़ माह से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था।

किशोर का मेडिकल परीक्षण करने पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। मामले की सुनवाई विशेष पॉक्सो न्यायाधीश अश्वनी गौड़ की अदालत में हुई थी। विशेष लोक अभियोजक ने अदालत के सामने छह गवाह और सबूत पेश कर कौशल पर आरोप सिद्ध कर दिए।

अदालत ने दोषी शिक्षक को 20 साल कठोर कारावास और 40 हजार रुपये का अर्थदंड देने की सजा सुनाई है। अदालत ने आदेश दिए है कि जुर्माना राशि में से 30 हजार पीड़ित को दिए जाएं। जिलाधिकारी को मुआवजे के तौर पर किशोर को तीन लाख रुपये की धनराशि मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें… उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन, मिलेगी भारी भरकम सैलरी

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments