Tag: 4th track

दो दर्जन ट्रेनें रद्द हुईं, या बदले गए रूट, पूरी रात यात्री रहे परेशान

एफएनएन ब्यूरो, मथुरा-उप्र। उत्तर प्रदेश के आगरा रेल मंडल में मथुरा जिले के वृंदावन-अझई स्टेशनों के बीच बुधवार रात तकरीबन 8:18 बजे मालगाड़ी के पटरी से उतरने से आगरा-दिल्ली रूट बाधित हो गया। इस कारण 12 ट्रेनें निरस्त करनी पड़ीं। इतनी ही ट्रेनों का रूट भी बदलना पड़ा है। इससे बहुत से स्टेशनों पर फंसे यात्रियों को पूरी रात भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।