03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मेट्रोपोलिस सिटी के पास से महिला से जेवर उतरवाकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : मेट्रोपोलिस सिटी के गेट के पास से महिला के जेवर उतरवाकर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में ग्राम जौहरपुर, सीबीगंज का रहने वाला शातिर विनोद कुमार शर्मा और उसका साला धर्मेंद्र सिंह शामिल है। इन लोगों ने 7 नवंबर को रुद्रपुर के ट्रेजरी कार्यालय में अपना जीवित प्रमाण पत्र देने आई सर्वोदय नगर, हिम्मतपुर तल्ला, भगवानपुर, हल्द्वानी की रहने वाली हेमा पंत को सम्मोहित कर उनसे जेवर उतरवा लिए थे। हेमा मेट्रोपोलिस सिटी गेट के पास बस का इंतजार कर रही थी, तभी उनके साथ यह घटना घटी। इस मामले में पुलिस ने धारा 392, 411 के तहत अभियोग पंजीकृत किया था।

आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद दी गई और पंतनगर पुलिस ने आज इसका खुलासा कर दिया। आरोपियों को दिनेशपुर से आगे छतरपुर से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से अंगूठी व चेन भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार विनोद कुमार शर्मा ग्राम जौहरपुर, सीबीगंज जिला बरेली का रहने वाला है और हाल में गायत्री विहार पीरूमदारा, बसई, रामनगर में रहा था जबकि उसका साला धर्मेंद्र सिंह बिलारी मलकुवां, मुरादाबाद का रहने वाला है और फिलहाल रामनगर में रह रहा था। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि अभियुक्तों पर उत्तराखंड में ही 11 से अधिक मामले दर्ज हैं जबकि पता लगा है कि उत्तर प्रदेश में इन पर 35 से अधिक मुकदमे चल रहे हैं।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img