Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबाईक चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बाईक चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, किच्छा :  लगभग 2 वर्ष पूर्व चोरी गई मोटरसाइकिल सहित पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत करते हुए कार्यवाही प्रारंभ कर दी। जानकारी के अनुसार हरिओम शर्मा पुत्र राजकुमार निवासी आवास विकास किच्छा ने अज्ञात चोर द्वारा मो0 स०न० UK06-F-6802 चोरी का मामला दर्ज़ कराया था।

पुलिस ने कार्रवाही करते हुए रेलवे फाटक से बेदी मोहल्ला की ओर जाने वाली सड़क पर होरी विश्वास पुत्र सेमल विश्वास निवासी बेदी मोहल्ला किच्छा, अजय साहनी पुत्र पहवायी निवासी झा कालौनी थाना पन्तनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ मामला पंजीकृत करते हुए कार्रवाई प्रारम्भ कर दी। इस दौरान टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, नि0 राजेन्द्र पंत, जगमोहन सिंह, दीपक बोरा थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments