03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राप्ती नदी किनारे मिली झुलसी महिला, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, बलरामपुर: बलरामपुर जिले के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में मिली है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस मामले में मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सिद्धार्थ नगर जिले की करीब 20 वर्षीय एक युवती को गंभीर हालत में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने रविवार को बताया कि शनिवार को महरी गांव में राप्ती नदी के किनारे एक महिला के गंभीर अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे नंदन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कुमार ने बताया कि उसकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए बाद में पहले जिला अस्पताल और उसके बाद लखनऊ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

एसपी ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया की रहने वाली इस महिला पर उसके जानने वाले लोगों ने कोई रसायन फेंका और फिर उसे नदी किनारे छोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीम बनायीं और फिर मुठभेड़ के बाद दो संदिग्धों अजय एवं आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को चोटें आईं हैं और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ में पीड़िता के इलाज पर उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी की कड़ी निगरानी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. ओमनाथ के अनुसार, रासायनिक हमले के कारण महिला के चेहरे और हाथ गंभीर रूप से जल गए हैं। उसकी मेडिकल रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी गयी है।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img