03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्यार में खौफनाक वारदात, सगी बहनों को गोली मार जान देने की कोशिश

एफएनएन, गोरखपुर : सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका और उसकी बहन को गोली मार दी. इसके बाद खुद की भी जान लेने की कोशिश की. तीनों को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल में भर्ती कराया गया है. घटना शुक्रवार को सिविल लाइंस इलाके में हुई. एसपी सिटी समेत कैंट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. आरोपी युवती का मौसेरा भाई बताया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार गोली पेट और सीने में मारी गई है. एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे के आसपास सिविल लाइंस इलाके में एक घर के अंदर फायरिंग की सूचना मिली. डीएम समेत अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया था. वहां से उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया. जिस तमंचे से गोली मारी गई थी, उसे बरामद कर लिया गया है.

अब घटनाक्रम के बारे में जानिए : सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली 2 सगी बहनों के पिता की मौत हो चुकी है. उनका भाई कृषि विभाग में तैनात है. बड़ी बहन (28) का कुछ दिनों पहले ही रिश्ता तय हुआ था. सगाई भी हो चुकी है. इससे आजमगढ़ का रहने वाला मनदीप यादव खफा था. परिजनों के अनुसार वह युवती से एकतरफा प्रेम करता था. आरोपी दूर के रिश्ते से युवती का मौसेरा भाई लगता है.

पुलिस के अनुसार वह पहले भी युवती के घर आता-जाता रहा है. शुक्रवार की दोपहर वह घर दोनों बहनों के घर में घुस गया. इसके बाद तमंचा निकाल कर पर पहले प्रेमिका की बहन इसके बाग बाद प्रेमिका को भी गोली मार दी. इसके बाद खुद भी जान देने की कोशिश की. गोली सभी के पेट और सीने में लगी. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. डीएम के अलावा एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी अभिनव त्यागी भी पहुंच गए. दोनों बहनों समेत आरोपी मनदीप को आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया. एसएसपी के अनुसार दोनों बहनों की हालत स्थिर बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Hot this week

Uttarakhand को मिलीं 59 नई BS-6 बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; तीन मंडलों में हुआ आवंटन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था...

Topics

Uttarakhand को मिलीं 59 नई BS-6 बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; तीन मंडलों में हुआ आवंटन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था...

Former CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृज मोहन का निधन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img