


एफएनएन, देहरादून : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में सरियों से भरा ट्रक बेकाबू होकर लगभग 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद खोज-बचाव दल को चालक का शव मिल पाया। जबकि ट्रक के खाई में गिरने से पहले ही क्लीनर ने ट्रक से कूद मार दी। उसकी जान तो बच गई लेकिन वह गंभीर घायल हो गया।
सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ व्यासी की टीम मौके पर पहुंची। क्लीनर ने बताया कि चालक ट्रक के साथ खाई में गिरा हुआ है। इसके बाद बचाव दल चालक की तलाश में रस्सों के सहारे खाई में उतरा।
प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि चार घंटे की मशक्कत के बाद चालक चंद्र मोहन (52) पुत्र प्रेमलाल निवासी चौरास (कीर्तिनगर) का शव बरामद हो गया। शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायल क्लीनर को 108 वाहन से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
Hot this week
Free News - Where voices unite, stories flourish, and community thrives through open dialogue and meaningful connections.
Get important news delivered directly to your inbox and stay connected!


