03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत

एफएनएन, विकासनगर: उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसों का सिलसिला जारी है. ताजा मामला कालसी तहसील के बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग से सामने आया है. जहां वायाधार के पास एक यूटिलिटी वाहन खाई में जा गिरा. जिसमें अब तक 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि, अन्य लोग घायल हो गए. वहीं, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया.

वायाधार के पास खाई में गिरा सवारियों से भरा यूटिलिटी वाहन: जानकारी के मुताबिक, एक यूटिलिटी वाहन सवारियों को लेकर गागंरोऊ गांव से विकासनगर के लिए निकला था. जिसमें वाहन चालक समेत करीब 8 लोग सवार थे. जैसे ही वाहन वायाधार के पास पहुंचा, वैसे ही चालक अपना नियंत्रण खो बैठा. जिससे वाहन गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में एक महिला की मौके पर जान चली गई. जबकि, अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों को खाई से बाहर निकालकर भेजा गया अस्पताल: वाहन हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. जहां घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय एक और महिला ने दम तोड़ दिया. जबकि, हायर सेंटर ले जाते समय तीसरी महिला की भी मौत हो गई. जबकि, अभी 5 लोग घायल हैं.

यूटिलिटी हादसे में मौत-

  1. लूसो देवी पत्नी नंदूदास (उम्र 65 वर्ष), निवासी- गागंरोऊ, कालसी, देहरादून
  2. गीता देवी पत्नी प्रकाश खन्ना (उम्र 35 वर्ष), निवासी- खुसियो, कालसी, देहरादून
  3. धनो देवी पत्नी संतू दास (उम्र वर्ष), निवासी- चिट्टाड, कालसी, देहरादून

“इस हादसे में एक महिला लूसो देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि, अस्पताल ले जाते समय गीता देवी और अस्पताल से हायर सेंटर रेफर के दौरान धनो देवी की मौत हुई है. जबकि, गंभीर रूप से घायलों को विकासनगर अस्पताल भिजवाया गया है.“- रविंद्र असवाल, नायब तहसीलदार, कालसी

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img