Sunday, February 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहरिद्वार में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई‑ ‘पापा पुलिस में हैं’ कहने वाले...

हरिद्वार में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई‑ ‘पापा पुलिस में हैं’ कहने वाले स्कॉर्पियो सवार को पड़ा महंगा सबक

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में मॉडिफाइड काली स्कॉर्पियो में युवक को यातायात नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ गया. युवक ने कार में हूटर तो लगाया हुआ ही था, बल्कि ब्लैक फिल्म लगाकर पुलिस की लाल नीली बत्ती भी लगाई हुई थी. सिडकुल थाना पुलिस ने युवक को पकड़कर उसकी सारी अकड़ निकाल दी.

दरअसल, बीती देर रात सिडकुल क्षेत्र में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी. कांवड़ मेले के मद्देनजर पूरे जिले में चेकिंग अभियान जारी है. सिडकुल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दूर से हूटर बजाती आ रही एक स्कॉर्पियो कार को देखा. पास आने पर स्कॉर्पियो सवार युवक को रोक लिया. रोकने के बाद कार की जांच की गई तो पाया की गाड़ी में हूटर लगा होने के अलावा ब्लैक फिल्म लगी है.

साथ ही पुलिस की लाल नीली बत्ती भी लगाई गई है. जांच की गई तो पाया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तक गायब है. मॉडिफाइड गाड़ी में अमन चौधरी नाम का एक युवक सवार था जो रास्तों पर हूटर बजा बजाकर हुड़दंग मचा रहा था. युवक से सवाल जवाब करने पर युवक ने अकड़ते हुए कहा कि मेरे पापा भी पुलिस में है. इसके बाद पुलिस ने युवक को कड़ी फटकार लगाई और एमवी एक्ट के तहत उसकी गाड़ी सीज कर दी.

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शारदीय कांवड़ मेले को लेकर एसएसपी के निर्देश पर चेकिंग की जा रही थी. सिडकुल क्षेत्र में एक युवक यातयात के नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया. युवक का एमवी एक्ट में चालान किया गया है. उन्होंने बताया कि गाड़ी में हूटर, ब्लैक फिल्म और लाल नीली बत्ती लगाना अपराध की श्रेणी में आता है. आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

गौर हो कि धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले के मद्देनजर पुलिस सक्रिय रूप से अभियान छेड़े हुई है. जिससे किसी भी अप्रिय घटना से समय रहते निपटा जा सके. पुलिस कानून व ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रही है. जिससे हरिद्वार आने वाले लोगों को परेशानियों से दो चार ना होना पड़े. लेकिन इस दौरान कई वाहन चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते पकड़े जा रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments