03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में महाराष्ट्र पुलिस का छापा: 6 वर्ष पुराने नाबालिग अपहरण केस में बरामद हुई ‘पत्नी’ बनी पीड़िता

एफएनएन, लक्सर: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर में महाराष्ट्र पुलिस ने 6 साल पुराने अपहरण के केस में पीड़िता और आरोपी को गिरफ्तार किया है. लक्सर निवासी युवक को मुंबई पुलिस ने युवती के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया. युवती के परिजनों ने पुलिस स्टेशन में युवती (उस समय नाबालिग) की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी जिसमें पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था. अब 6 साल बाद मुंबई पुलिस ने युवती और अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है. खास बात है कि दोनों लक्सर में पति पत्नी के रूप में जीवनयापन कर रहे थे और उनके तीन बच्चे भी हैं.

समय की धूल में दबा एक अपहरण का मामला आखिरकार सामने आ ही गया. दरअसल, 13 फरवरी 2026 को मुंबई के डोंबिवली पुलिस हरिद्वार के लक्सर कोतवाली पहुंची. उन्होंने 2019 के युवती अपहरण मामले की जानकारी देते हुए युवती और अपहरणकर्ता के वर्तमान में होने की जानकारी लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर गांव बताई. इसके बाद डोंबिवली पुलिस और लक्सर कोतवाली पुलिस खड़ंजा कुतुबपुर गांव पहुंची और छापेमारी कर 22 वर्षीय युवती और अपहरणकर्ता के रूप में 26 वर्षीय युवक साबिर को गिरफ्तार किया.

लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी के मुताबिक, पूछताछ में युवती ने बताया कि साल 2019 में वह मुंबई से अपने प्रेमी के साथ भागकर चंडीगढ़ आई थी. जहां उसका प्रेमी धोखा देकर उसे छोड़कर चला गया. जिस पर वह ऐसी स्थिति में वापस घर नहीं लौट सकती थी. इसी बीच उसकी मुलाकात चंडीगढ़ में काम करने वाले लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी साबिर से हुई. साबिर ने उसके साथ चंडीगढ़ में निकाह किया और अपने साथ लक्सर में गांव ले आया. तब से युवती दूसरे नाम के साथ साबिर की पत्नी के रूप में उसके साथ गांव में रह रही है. इस बीच उसने तीन बच्चों को जन्म दिया.

मुंबई पुलिस, युवती, बच्चों और अपहरणकर्ता के रूप में साबिर को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई है. वर्ष 2019 में मुंबई के डोंबिवली रेलवे पुलिस स्टेशन में युवती के परिजनों ने नाबालिग लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. नाबालिग का कोई सुराग नहीं लगने पर मुंबई पुलिस लड़की के गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया था. मुंबई पुलिस लगातार लड़की की तलाश में जुटी थी. -प्रवीण कोश्यारी, कोतवाली प्रभारी, लक्सर

Hot this week

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Tuni में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

एफएनएन, विकासनगर : Tuni देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img