एफएनएन, कालाढूंगी : ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर नैनीताल शहर में पार्किंग की सीमित व्यवस्था के कारण दोपहिया वाहनों को कालाढूंगी से सीधे प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए पुलिस ने दोपहिया वाहनों को कालाढूंगी में रोक दिया। वाहनों को वाया हल्द्वानी से भेजा जा रहा है।





