03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

थाली और ताली बजाकर व्यापारियों ने जिला प्रशासन को जगाया, कहा – जी20 के नाम पर उजड़ने नहीं देंगे व्यापार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : जी-20 की रामनगर में होने वाली बैठक से पहले रुद्रपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में व्यापारिक खुलकर सामने आ गए हैं। पिछले 4 दिनों से रोडवेज के सामने का बाजार पूरी तरह से बंद है और लगातार व्यापारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज व्यापारियों ने थाली और ताली बजाकर पूरे बाजार में जुलूस निकाला और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जी-20 की बैठक के नाम पर उनको उजाड़ने का काम कर रहा है। रोडवेज के सामने वर्षों से बसे इन व्यापारियों ने आरोप लगाया कि वह अपनी दुकानों को उजड़ने नहीं देंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि विधायक शिव अरोरा इस मामले में कोई न कोई हल निकलवाएंगे और व्यापारियों को उजड़ने से बचाया जाएगा। आज व्यापारियों के जुलूस में बड़ी संख्या में दुकानदार शामिल हुए और जिला प्रशासन के फैसले को हिटलर शाही बताते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। महामंत्री हरीश अरोड़ा ने भी प्रशासन के फैसले का खुलकर विरोध किया। वरिष्ठ व्यापारी नेता आशू गुंबर ने कहा कि प्रशासन के फैसले से व्यापारी सड़क पर आ जाएंगे, ऐसे में अधिकारियों को चाहिए कि अपने फैसले को तत्काल वापस ले।

Hot this week

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img