03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रस्सी के सहारे भागीरथी पार कर गोमुख जा रहे पर्यटक, नहीं बनी पुलिया

एफएनएन, उत्तरकाशी: गोमुख दर्शन के लिए ट्रैकर और पर्यटक भागीरथी नदी के बीच से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। वहां पर तैनात स्वास्थ्य मित्र रस्सियों के सहारे उन्हें आवाजाही करवा रहे हैं। वन विभाग की ओर से पुलिया नहीं बनाई गई है।

गोमुख ट्रैक खुलने के बाद पर्यटकों और ट्रेकर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहां पर गोमुख दर्शन के लिए यात्री भागीरथी नदी के बीच से रस्सियों के सहारे आवाजाही कर रहे हैं। वहां पर तैनात स्वास्थ्य मित्र इस दौरान यात्रियों की मदद कर रहे हैं। उनके अनुसार मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण यात्री जान जोखिम में डालकर नदी के बीच से आवाजाही करने को मजबूर हैं।

वहीं भोजवासा में भी अभी ट्राॅली का सुचारू रूप से संचालन नहीं किया जा रहा है। इससे भी ट्रेकर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नदी पर किसी प्रकार की अस्थायी पुलिया का निर्माण भी नहीं किया गया है। वहीं ऐसी स्थिति में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है।

इसलिए वहां पर सुविधाएं बढ़ाने की लगातार मांग की जा रह है। गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट का कहना है कि भोजवासा में ट्राॅली का संचालन किया जा रहा है। वहां पर सुरक्षा और मदद के लिए वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहते हैं। पर्यटक पुराने मार्ग से गोमुख दर्शन के लिए जा रहे हैं।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img