Tuesday, March 31, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेश'आज राम मंदिर भी बनता है और देश से आतंकवाद भी मिटता...

‘आज राम मंदिर भी बनता है और देश से आतंकवाद भी मिटता है’, फिरोजाबाद में गरजे सीएम योगी

एफएनएन, फिरोजाबाद : लोकसभा चुनाव के प्रचार को धार देने के लिए आज (शनिवार) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद पहुंचे हैं। तिलक इंटर कॉलेज कॉलेज में जनसभा स्थल पर सीएम पहुंचे। सीएम योगी ने हाथ मिलाकर सभी का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही भारत माता और अबकी बार 400 के पार के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। भाजपा प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह ने सबसे पहले अपने लिए वोट मांगे।

मुख्यमंत्री ने कहा देश में लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। देश के विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी है। मोदी ने 10 वर्षों तक विकास के लिए कार्य किया है। आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। आज देश की सीमा पूरी तरह सुरक्षित है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे सीएम

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सरकार पहले ही चुनाव हार चुके हैं। ये तो सभी सीटों पर प्रत्याशी तक नहीं उतार पाए। सभी के मंसूबे फेल हो रहे है। कृष्ण कन्हैया की नगरी जोड़ते हुए बोले क्या इस धरती पर गोकशी की छूट देंगे, कांग्रेस के मासूबो को पूरे नहीं होने देना है। इनको सही जगह पहुंचाने की आवश्यकता है। राम लला हम आएंगे मंदिर और बन गया। कांग्रेस के लोग क्या कहते थे राम और कृष्णा तो है ही नही। सपा और कांग्रेस के लोग देश के लिए बड़ा खतरा है।

 

‘पहले राशन सरकारें कर जाती थी हजम’

सीएम योगी ने कहा कि आज वन जिला वन प्रोडक्ट पूरे देश में छा रहा है। सभी देशवासियों को मुक्त राशन मिल रहा है। पहले यही राशन सरकारें हजम कर जाती थी। सीएम योगी ने कहा कि यह नया भारत है यह राम मंदिर ही नहीं बनता, आतंकवादियों का राम नाम सत्य करना भी जनता है। आज वन जिला वन प्रोडक्ट पूरे देश में छा रहा है। सभी देशवासियों को मुफ्त राशन मिल रहा है। पहले यही राशन सरकारें हजम कर जाती थी। जनता से लूट करने वाली समाजवादी पार्टी को क्या आप वोट देंगे। 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। यह चुनाव देश के भविष्य को तय करने वाले हैं। समाजवादी पार्टी तो व्यर्थ में चुनाव लड़ रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments