03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नई पैसेंजर ट्रेनों के लिए आज से टिकट बुकिंग शुरू, जानिए कैसे कंफर्म होगा टिकट

एफएनएन, नई दिल्ली: 12 सितंबर से भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली 80 नई पैसेंजर ट्रेनों के लिए यात्री आज से टिकट बुकिंग करा सकेंगे। रेलवे के मुताबिक ये ट्रेनें पहले से चल रही 230 स्पेशल ट्रेनों से अलग होंगी और आज 10 सितंबर की सुबह से इन ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी के साथ अब कुल स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों की संख्या भी बढ़कर 310 हो जाएगी।

भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने कहा कि 12 सितंबर से 80 नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। उन्होंने कहा था, ‘80 नई स्पेशल ट्रेनें या 40 जोड़ी ट्रेनें 12 सितंबर से पटरी पर दौड़ना शुरू कर देंगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग की सुविधा 10 सितंबर से शुरू होगी। ये ट्रेनें पहले से ही चल रही 230 स्पेशल ट्रेनों से अलग होंगी।’ इन ट्रेनों को भारत के सबसे ज्यादा डिमांड वाले रूट पर चलाया जाएगा। यानी अगर आप यात्रा करना चाहते हैं तो आपके पास कंफर्म टिकट का होना अनिवार्य है। बता दें कि रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों में जनरल डिब्बे को हटा दिया है और इसमें रिजर्व सीट की व्यवस्था की गई है।

ऐसे बुक करें कंफर्म टिकट

IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट यात्री यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे टिकट बुकिंग के लिए स्टेशनों पर रिजर्वेशन काउंटर भी भी सुविधा दी है। आप अपने फोन में IRCTC के एप से भी ट्रेन की टिकट बुक करा सकते हैं। ट्रेन में यात्रा करने के लिए यात्रियों को करीब एक घंटे पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा, जिसके बाद टेंपरेचर और सुरक्षा जांच के बाद ही उसे स्टेशन में प्रवेश मिलेगा। यात्रियों को वेटिंग टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं है।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img