Saturday, March 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनैनीताल जिले की तीन सड़के एक अक्टूबर से घंटों रहेंगी बंद

नैनीताल जिले की तीन सड़के एक अक्टूबर से घंटों रहेंगी बंद

एफएनएन, नैनीताल : जिलाधिकारी सविन बंसल ने जानकारी दी कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले की तीन सड़कों हैड़ाखान-काठगोदाम, भवाली-नैनीताल-पंगोट तथा नैनीताल-कालाढुंगी मोटर मार्ग में नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता के अनुरोध पर सड़क नवीनीकरण कार्य दौरान यातायात प्रतिबन्धित करने की स्वीकृति दी है। नवीनीकरण कार्य हेतु एक अक्टूबर तक प्रतिदिन हैड़ाखान-काठगोदाम मोटर मार्ग पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजेेें तक, फिर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उसके पश्चात अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक तथा सांय 4 बजे से 05 बजे तक बन्द रहेगा।

15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के दौरान प्रतिदिन भवाली-नैनीताल-टाॅकी-पंगोट मोटर मार्ग पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजेेें तक, फिर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उसके पश्चात अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक तथा सांय 4 बजे से 05 बजे तक बन्द रहेगा। इसी प्रकार 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रतिदिन नैनीताल-कालाढुंगी मोटर मार्ग पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजेेें तक, फिर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उसके पश्चात अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक तथा सांय 4 बजे से 05 बजे तक बन्द रहेगा।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments