03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गोवंशीय पशुओं का वध करने वाले गिरफ्तार हों, हिंदू संगठन के लोग एसएसपी से मिले

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : सिडकुल में पारले चौक के पास 2 गोवंशीय पशुओं का वध करने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज हिंदूवादी संगठन एसएसपी डॉ . मंजूनाथ टीसी से मिले। उन्होंने 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी इस मामले का खुलासा न होने पर आक्रोश व्यक्त किया और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

हिंदू संगठन के सदस्यों ने कहा कि जहां एक और प्रदेश और केंद्र सरकार गो वंशीय पशुओं के संरक्षण की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिले में सरकार की मंशा को पलीता लगाया जा रहा है।

आए दिन गो वंशीय पशुओं का वध कर लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने किच्छा में आए दिन गोवंशीय पशुओं के वध को लेकर एसएसपी से शिकायत भी की और एक सूची भी उपलब्ध कराई। हिंदू संगठन का कहना था कि इस तरीके की घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने मांग की कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों की गिरफ्तारी हो। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस की कई टीमें खुलासा करने में लगी हुई हैं। जल्द से जल्द इस घटना को अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img