03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

‘जनता के साथ अन्याय करने वाले निकाल रहे न्याय पदयात्रा’, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया कांग्रेस पर कटाक्ष

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पदयात्रा को लेकर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सत्ता के सफर में जनता के साथ लगातार अन्याय करने वाले अब न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।

शनिवार को मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में भ्रष्टाचार की बेल को पनपाने का कार्य किया है। उनके मुख्यमंत्रियों विशेष रूप से हरीश रावत सरकार के कार्यकाल में भर्तियों में जम कर धांधली की गई और युवाओं को उनके हक से वंचित किया गया। उनके कार्यकाल में हुईं फर्जी नियुक्तियों पर कार्यवाही भाजपा सरकार ने की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कठोरतम नकलरोधी कानून लागू कर राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तंज किया कि जिनके शासन में फर्जी नियुक्तियों के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, अब वही रोजगार के नाम पर आंदोलन की नौटंकी कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अन्याय करने वाले निकाल रहे न्याय पदयात्रा: भट्ट

राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश को न्याय दिलाने के नाम पर यात्रा करने वालों ने 60 वर्ष तक देश के साथ अन्याय किया। इन्होंने जो भारत जोड़ो यात्रा निकाली तो उनकी सरकारों ने जनता को ही तोड़ दिया। इस दौरान सभी ने देखा कि देश तोड़ने की सोच रखने वाले नेता कैसे भारत जोड़ने के झूठे नारे दे रहे थे।

यही वजह रही कि जनता ने तीन राज्यों में यह बता दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एकजुट भारत विकसित देश बनने की यात्रा पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राहुल को यदि कुछ जोड़ना है तो अपनी पार्टी को राष्ट्रीय भावना से जोड़ें। उन्होंने कटाक्ष किया कि ये न्याय यात्रा भारत के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस के साथ न्याय करने के लिए यात्रा है।

ये भी पढ़ें : राम भक्त का एलान, अयोध्या में रामलला के विराजमान होने तक एक रुपये में हेयर कटिंग करेंगे मनीष

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img