Friday, February 20, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशविदाई के नेग पर बिगड़ी बात, बिन दुल्हन लौटी बरात; पूरी कहानी...

विदाई के नेग पर बिगड़ी बात, बिन दुल्हन लौटी बरात; पूरी कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान

एफएनएन, फिरोजाबाद, नारखी : गढ़ी छत्रपति कालोनी में मंगलवार सुबह नेग के रुपये को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हो गया। दूल्हा दुल्हन के भाई को 11 हजार रुपये नेग दे रहा था लेकिन भाई 21 हजार पर अड़ा हुआ था। बात बढ़ी तो पिता ने बेटी को विदा करने से इन्कार कर दिया।

थाने में भी दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन समझौता नहीं हुआ। इसके बाद बिना दुल्हन के बरात लौट गई। दूल्हे ने पुलिस को दुल्हन के पिता और भाई के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

अलीगढ़ के आलम गेट निवासी शाहरुख की बरात गढ़ी छत्रपति कालोनी में सोमवार रात आठ बजे आई थी।निकाह की रस्म हंसी-खुशी के माहौल में पूरी हुई। मंगलवार सुबह 8.30 बजे दुल्हन की विदाई हो रही थी। दुल्हन के भाई दिलशाद ने गाड़ी रोकने की रस्म करते हुए दूल्हा शाहरुख से 21 हजार रुपये नेग मांगे। दूल्हा एक हजार रुपये दे रहा था। बाद में वह 11 हजार रुपये देने को तैयार हो गया, लेकिन दिलशाद 21 हजार से कम लेने को तैयार नहीं था।

इस पर बात बिगड़ गई। पिता नवी आलम के कहने पर दुल्हन गाड़ी से उतर कर अपने घर में चली गई। इसके बाद दूल्हा और उसके स्वजन थाना नारखी पहुंचे और इंस्पेक्टर राजेश पांडेय को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घराती पक्ष को थाने पर बुला लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments