03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लक्सर में चोरों ने बैंक में चोरी करने की कोशिश, इस वजह से हुए नाकाम, पड़ताल में जुटी पुलिस

एफएनएन, लक्सर: कोतवाली क्षेत्र के गांव निरंजनपुर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में देर रात अज्ञात चोरों ने बैंक की दीवार खोदकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है. लेकिन चोर दीवार को पूरी तरह खोद नहीं पाए और उनकी चोरी करने की कोशिश नाकाम हो गई. मामले में ब्रांच मैनेजर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

निरंजनपुर पीएनबी शाखा प्रबंधक अमित कुमार चित्तौड़ ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार शाम को भी बैंक का ताला लगाकर गए थे. देर रात अज्ञात चोरों ने बैंक की दीवार खोदकर बैंक में चोरी करने की कोशिश की. गनीमत यह रही की चोर पूरी तरह से दीवार खोद नहीं सके, क्योंकि बैंक की बिल्डिंग का भराव ज्यादा होने से वह अपने इरादों में कामयाब न हो सके. उन्होंने बताया कि बैंक की बिल्डिंग के दोनों ओर गन्ने के खेत है, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम देने की कोशिश की है. बैंक मैनेजर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
घर में घुसकर किया हमला, मुकदमा दर्ज

नाली बंद करने का विरोध करने पर घर में घुसकर एक व्यक्ति पर हमला कर जमकर मारपीट की गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

पढ़ें- पराक्रम के 25 साल पूरे, कारगिल में शहीद हुये थे उत्तराखंड के 75 जवान,बलिदानियों को देश कर रहा नमन

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img