03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के सभी जिलों में मिलेगी गर्मी से निजात, आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर

एफएनएन, देहरादून: आज मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी है. आज पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान है. गर्मी ने इस बार पहाड़ के लोगों को भी झुलसा दिया है. लोग बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं. बुधवार शाम को तेज हवाओं के बाद बारिश हुई. इससे मौसम थोड़ा सुहाना हो गया.

सभी जिलों में होगी बारिश

आज गुरुवार को पूरे प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने वाली है. राज्य के सभी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. उत्तराखंड के 5 जिलों में तेज बारिश होगी. बाकी 7 जिलों में मध्यम बारिश होगी. जिन 5 जिलों में तेज बारिश होगी उनमें तीन जिले गढ़वाल मंडल में स्थित हैं. तेज बारिश की संभावना वाले दो जिले कुमाऊं मंडल में हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इन 5 जिलों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में स्थित उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश होगी. इसके साथ ही इन जिलों के कई स्थानों पर तेज बादल गर्जेंगे. बिजली भी चमकेगी. आंधी तूफान भी आएगा. कुमाऊं मंडल के सीमांत पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश आएगी. बादलों की गर्जन के साथ बिजली चमकेगी. झोंकेदार हवाएं चलेंगी.

इन जिलों में होगी सामान्य वर्षा

 पांच जिलों में तेज बारिश के अलावा बाकी 7 जिलों में सामान्य बारिश होगी. इन जिलों में टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत शामिल हैं. इन जिलों में सामन्य वर्षा के साथ बादल तेज गर्जने के साथ बिजली चमकेगी और आंधी आएगी.

ये भी पढ़ें:- तमिलनाडु: अवैध शराब पीने से कल्लाकुरिची में 33 लोगों की मौत, 60 से अधिक अस्पताल में भर्ती

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img