03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बढ़ गया देहरादून चिड़ियाघर का रोमांच, गुलदार जोड़ी के आगे से हटे पर्दे, पर्यटकों के लिए बड़े बाड़े में हुए शिफ्ट

एफएनएन, उत्तराखंड: देहरादून चिड़ियाघर में गुलदारों की जोड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है. दरअसल लंबे समय से चिड़ियाघर में नर और मादा गुलदारों की जोड़ी मौजूद है. लेकिन सेंट्रल जू अथॉरिटी से अनुमति न मिलने के कारण पर्यटक इनका दीदार नहीं कर पा रहे थे. ऐसे में सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए इन्हें आम लोगों के दीदार के लिए बाड़ों में शिफ्ट कर दिया गया है.

चिड़ियाघर में दिखेगी गुलदारों की जोड़ी

 देहरादून चिड़ियाघर के लिए बुधवार का दिन बेहद खास था. दरअसल बुधवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने चिड़ियाघर में मौजूद गुलदारों की जोड़ी को आम लोगों के दीदार के लिए बड़े-बड़े में दरवाजा खुलवाकर शिफ्ट करवाया. हालांकि गुलदारों की जोड़ी काफी पहले ही देहरादून चिड़ियाघर में ला दी गई थी. लेकिन सेंट्रल जू अथॉरिटी से अनुमति न मिलने के कारण इन्हें मुख्य बाड़े में नहीं शिफ्ट किया जा पा रहा था. इन्हें जिस बाड़े में रखा गया था, उसे हरे परदे से कवर किया गया था, ताकि आम लोग इनका दीदार ना कर सकें.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सेंट्रल जू अथॉरिटी से मिली मंजूरी

 दरअसल यह नियम है कि किसी भी चिड़ियाघर में वन्य जीव को सेंट्रल ज़ू अथॉरिटी की अनुमति के बाद ही आम लोगों के लिए प्रदर्शित किया जा सकता है. ऐसे में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सेंट्रल ज़ू अथॉरिटी ने इसके लिए अनुमति दे दी है. सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बुधवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में इन गुलदारों के लिए दरवाजा खोलकर इन्हें बड़े बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया. इस तरह अब आम लोग इनका दीदार कर सकेंगे.

बाड़े में आए गुलदार

 यहां पहले तो गुलदार बड़े बाड़े में जाने से कुछ हिचकिचाते दिखे. एक बार बाड़े में जाने के बाद, वो नई जगह का आनंद लेते भी दिखाई दिए. इस दौरान खास बात यह भी रही कि गुलदारों के इस बाड़े में आने के बाद आसपास मौजूद बंदरों में इन वन्य जीवों की मौजूदगी से हलचल दिखाई दी. बंदर आवाज निकाल कर अलार्मिंग सिचुएशन के संकेत देते हुए दिखाई दिए.

हट गए पर्दे, दिखाई देने लगे गुलदार

बहरहाल गुलदारों के बाड़े से हरे पर्दे हटाने और इन्हें बड़े बाड़े में शिफ्ट करने के बाद आज गुरुवार से लोग इनका दीदार कर सकेंगे. पर्यटकों की तरफ से भी लगातार चिड़ियाघर में किसी शिकारी वन्य जीव के न होने को लेकर मायूसी दिखाई देती थी, जिसे अब काफी हद तक दूर किया जा सकेगा.

अब टाइगर्स के पर्दे हटने का इंतजार

 देहरादून चिड़ियाघर में गुलदारों के आम लोगों के दीदार के लिए प्रदर्शित होने के बाद अब सभी को इंतजार जंगल के राजा टाइगर का है. दरअसल देहरादून चिड़ियाघर में दो टाइगर भी रेस्क्यू सेंटर से लाये गए हैं. ढेला रेस्क्यू सेंटर से लाये गए इन दो टाइगर्स को लेकर भी अभी औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई हैं. इसीलिए फिलहाल इन्हें आम लोगों के लिए प्रदर्शित नहीं किया जा पा रहा है. बताया गया है कि सेंट्रल जू अथॉरिटी के अलावा NTCA से भी कुछ औपचारिकताएं NOC को लेकर पूरी होना बाकी हैं. इन सब प्रक्रियाओं के बाद ही इन्हें आम लोगों के दीदार के लिए रखा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड के सभी जिलों में मिलेगी गर्मी से निजात, आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर

Hot this week

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img