एफएनएन, किच्छा : किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के नेतृत्व में कल कृषि मंडी स्थल सितारगंज में कांग्रेसियों का विशाल धरना प्रदर्शन होगा। जिसकी को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, ज़िला कांग्रेस कमेटी के कार्य कर्ताओं ने एक बैठक कर व्यापक रण निति बनाते हुए सितारगंज मे अयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी की जिम्मेदारियां निर्धारित की।
कांग्रेस द्वारा इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश सरकार के साथ साथ केन्द्र सरकार के मुखिया प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला जायेगा तथा किसानों की आय दुगना करने के वादे पर जवाब मांगा जाएगा। कांग्रेस कमेटी के नगराध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नगर के कार्यालय में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, एडवोकेट आरके शर्मा, एन यू खान, ओम प्रकाश दुआ, राजेश प्रताप सिंह, जगरूप सिंह गोल्डी, गुलशन सिंधी, अक्षय बाबा, नगर पालिका अध्यक्ष,दर्शन सिंह कोहली, फाजिल खान, नितिन शर्मा, अशोक मित्रा, मिस्वाल कुरैशी, अकरम, महिपाल सिंह बोरा, लियाकत अंसारी थे।