03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

धोखाधड़ी का आरोप लगा जमीन बेचे को लेकर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सौंप तहरीर

Spread the love

एफएनएन, किच्छा : जमीन बेचकर लाखों रुपए की धनराशि प्राप्त करने के बाद भी आरोपी भूमि स्वामी द्वारा प्लाट बेचने व धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित खरीदार ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी शिकायती पत्र में ग्राम गंगापुर निवासी शकील अहमद खान ने कहा कि उसके द्वारा ग्राम लालपुर में भूमि की खरीदारी 4 मार्च 2012 में इकरारनामा के माध्यम से की गई थी।

चेक एवं नगद के माध्यम से पीड़ित ने जमीन की पूरी पेमेंट अदा कर दी। आरोप है कि शकील अहमद से पेमेंट लेने के बावजूद खेत एवं उसके पुत्र ने अधिक पैसा कमाने के लालच में जमीन की प्लाटिंग कर लोगों से पैसे लेने शुरू कर दिए। इसके बाद 23 नवंबर 2021 को गवाहों की मौजूदगी में एक नोटराइज शपथ पत्र बनवाते हुए पूरी धनराशि प्राप्त करने तथा जमीन से कोई लेनदेन न होने की बात अंकित की गई।

आरोप है कि लिखित शपथ पत्र बनवाए जाने के बावजूद भी भूमि स्वामी एवं उसके ने नजमा खान, सावित्री सिंह, उजफा बेगम, फिरोज बानो, कमला देवी, रघुवीर सिंह, शादाब खान को अवैध रूप से जमीन बेचकर करीब 44 लाख रुपए प्राप्त कर लिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img