Thursday, April 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदेहरादून में बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, एक युवक की मौत,...

देहरादून में बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, सूदखोर पर आरोप,

एफएनएन, देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू ग्राम में देर रात हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हुई है. गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए हैं. पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को लेकर जाने लगी, तो स्थानीय लोगो में कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोश देखने को मिला. पुलिस को शव को अपने कब्जे में लेकर ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस द्वारा तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है. घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बताया जा रहा है कि ब्याज पर पैसे देने वाले एक शख्स द्वारा ब्याज के पैसे ना लौटाने पर तीन युवकों रवि बडोला, सुभाष और मनोज नेगी पर किराए की गाड़ी में आए गुंडे बुलाकर हमला करवाया गया है. मामले में रवि बडोला नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि सुभाष छेत्री और मनोज नेगी नामक युवक अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं.

वहीं इस घटना क्रम के पीछे आपसी रंजिश भी बताई जा रही है. पुलिस को भी मौके पर भारी विरोध का सामना स्थानीय लोगों की ओर से करना पड़ रहा है. लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है. वहीं थाना प्रभारी का नंबर बंद है. लिहाजा आधिकारिक जानकारी भी नहीं मिल पा रही है. एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई चल रही है. पुलिस द्वारा तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना में एक युवक की मौत हो गई और दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

दरअसल रवि बडोला की एक कार सफारी स्टोर्म जिसे कि देवेंद्र शर्मा उर्फ भारद्वाज ने 4 लाख रुपये में बेचने का दावा किया था. लेकिन यह कार 3 लाख 50 हजार रुपये में ही बिकी. रविवार रात देवेंद्र शर्मा से रवि बडोला अपने अन्य दो साथियों के साथ कार वापस लेने जा रहा था. जैसे ही देवेंद्र शर्मा को ये सूचना मिली उसने दूसरे राज्य के हमलावर बुला लिये. आरोप है कि रवि बडोला और उसके दोस्तों पर फायरिंग करवा दी. रवि बडोला का शव नाले के निकट से सुबह बरामद हुआ है.

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments