03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में मूर्ति खंडित होने पर हिन्दू समाज में मचा बवाल

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में मूर्ति खंडित होने पर हिन्दू समाज में मचे बवाल की खबर सामने आ रही है। इस दौरान हिन्दू संगठन समेत अन्य लोगों के द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

प्राप्त सूचना के मुताबिक हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के सिंधी चौराहा स्थित होलिका ग्राउंड पर लगी भक्त प्रहलाद की करीब सवा फीट की मूर्ति टूटने के बाद बीती देर रात जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान हिन्दू संगठन समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में होलिका ग्राउंड में एकत्र होना शुरू हो गए और नारेबाजी करने लगे। इसमें भीड़ जुटने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश कुमार यादव, एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी बीच बीती देर रात कुछ संगठन एवं अन्य स्थानीय लोगों ने होलिका ग्राउंड से वनभूलपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर जुलूस भी निकाला और जमकर नारेबाजी की।

वहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को मंगलवार सुबह 11 बजे तक आरोपी की गिरफ्तारी करने का अल्टीमेटम दिया है। इसके साथ ही होलिका ग्राउंड के चारों तरफ लगने वाले ठेलों को नियमित तौर पर हटाने की मांग प्रशासन और पुलिस के सामने रखी है। बता दें कि बीती देर रात करीब 11 बजे तक भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी होलिका ग्राउंड में एकत्र लोगों को समझाकर हटाने में सफल रहे। फिलहाल, अब स्थित पूरी तरह सामान्य बताई गई है।

Also read- बरेली: बहन पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने के कारण भाई की हत्या

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img