03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: बहन पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने के कारण भाई की हत्या

एफएनएन, बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के शीशगढ़ थाना इलाके में कथित रूप से बहन पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने के कारण एक नाबालिग छात्र की आरोपियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि 10वीं कक्षा का छात्र शीशगढ़ निवासी अर्शिल उर्फ वकील (14) रविवार रात 8 बजे मोहल्ला शरीफ नगर के पास से गुजर रहा था, तभी उसे रास्ते में 15 वर्षीय एक किशोर ने रोक लिया और उसकी बहन के बारे में अभद्र टिप्पणी करने लगा।

बहन पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने के कारण भाई की हत्या

परिजनों ने बताया कि आरोपी ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि वह उसकी (अर्शिल की) बहन से जबरन निकाह कर लेगा। अर्शिल के विरोध करने पर आरोपी ने अपने बड़े भाई कामरान (22) और अन्य दो छोटे भाइयों को बुला लिया और उसे जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से पीटा। उन्होंने बताया कि इस बीच मोहल्ले के कई लोगों को वहां जमा होते देख आरोपी वहां से फरार हो गए।

सभी आरोपी फरार बताए जा रहे: सीओ अरुण कुमार सिंह

पुलिस ने बताया कि कुछ ही देर में अर्शिल के परिजन मौके पर पहुंचे और वे खून से लथपथ अर्शिल को बरेली के अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बहेड़ी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अर्शिल के मामा की शिकायत पर कामरान और उसके तीन नाबालिग भाइयों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी व हत्या की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं।

मामले में 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया: सीओ अरुण कुमार सिंह

सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सभी आरोपी और उनके परिजन घर बंद कर फरार हो चुके थे। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एहतियातन मुहल्ले में पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष का एक नाबालिग लड़का इससे पहले भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुका था। मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

Also read- उत्तर प्रदेश: बेटे के जन्मदिन से पहले चित्रकूट दर्शन करने निकला परिवार, पड़ोसी ने बरपाया कहर

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img