03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी रिजल्ट में हो सकती है देरी, अभी तक जारी नहीं हुई आंसर की

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को देश में कई एग्जाम करवाने का जिम्मा सौंपा जाता है। वर्तमान समय में एनटीए की ओर से नीट एग्जाम विवाद के बाद यूजीसी नेट एग्जाम को भी रद्द कर दिया गया था। इसके बाद आज राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम को भी पोस्टपोंड कर दिया गया है। यह एग्जाम अपरिहार्य कारणों और लॉजिस्टिक्स इश्यू की वजह से किया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इन एग्जाम की गड़बड़ियों के चलते अब अनुमान लगाया जा रहा है कि सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट अपने तय समय पर जारी नहीं हो सकता है, हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ताजा डिटेल के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

30 जून को रिजल्ट जारी किया जाना है प्रस्तावित

एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई 2024 को करवाया गया था और इसका रिजल्ट 30 जून को घोषित किया जाना था। लेकिन अभी तक एनटीए की ओर से आंसर की जारी नहीं की गई है। ऐसे में यह संभावित है रिजल्ट भी अपने तय समय 30 जून को जारी नहीं हो सकेगा।

एडमिशन प्रक्रिया में भी होगी देरी

जो छात्र सीयूईटी यूजी स्कोर के माध्यम से देशभर के विभिन्न संस्थानों में प्रवेश लेने की सोच रहे हैं उनको अब इंतजार करना पड़ सकता है। इस वर्ष इस परीक्षा में 13.48 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था ऐसे में इन सभी स्टूडेंट्स को प्रवेश लेने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। इन सभी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह नहीं, सूर्यकुमार यादव ने इस गेंदबाज को बताया दुनिया का बेस्‍ट; बांधे तरीफों के पुल

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img