03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जसप्रीत बुमराह नहीं, सूर्यकुमार यादव ने इस गेंदबाज को बताया दुनिया का बेस्‍ट; बांधे तरीफों के पुल

एफएनएन, नई दिल्ली: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में भारतीय टीम विजयी रथ पर सवार है। ग्रुप स्‍टेज में उम्‍दा प्रदर्शन करने वाली रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली टीम ने सुपर-8 का भी जीत के साथ आगाज किया। सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्‍तान को 47 रन से मात दी।

सूर्यकुमार यादव भारत की जीत के हीरो रहे। उन्‍होंने तूफानी पारी खेलकर भारत का स्‍कोर 180 के पार पहुंचाया। स्‍काई ने 189.29 की स्‍ट्राइक रेट से 28 गेंदों पर 53 रन ठोके थे। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 5 चौके और 3 छक्‍के भी लगाए थे। मुकाबले के बाद सूर्या ने अफगानिस्‍तान के कप्‍तान राशिद खान की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने रााशिद को दुनिया का बेस्ट बॉलर बताया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्‍हें पढ़ना बहुत मुश्किल

मैच जीतने के बाद टी20 इंटनेशनल में नंबर एक बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मैंने यह पहले भी कहा है और मैं फिर से कहूंगा कि जब वह गेंदबाजी करते हैं तो उन्‍हें पढ़ना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए जब मैं मैदान पर होता हूं तो मुझे पता होता है कि दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाज के खिलाफ कौन से शॉट खेलना है। आपको उन्‍हें हावी नहीं होने देना है। आपको एक कदम आगे रहना होगा। मैं आज बेहतर स्थिति में आकर खुश हूं।”

मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। कप्‍तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत सस्‍ते में अपना विकेट गंवा बैठे थे। शिवम दुबे भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पारी को संभाला था।

दोनों में 5वें विकेट के लिए 7 गेंदों पर 60 रन जोड़े थे। स्‍काई 53 तो हार्दिक पांड्या 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। टर्नामेंट में सूर्या का यह दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्‍होंने अमेरिका के खिलाफ लो स्‍कोरिंग मैच में 49 गेदों पर नाबाद 50 रन बनाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी।

पढ़ें- धर्म बदलेंगी Sonakshi Sinha? एक्ट्रेस के होने वाले ससुर ने बताया किस रीति-रिवाज से होगी जहीर संग शादी

 

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img