03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाए जाने की खबर, हिंदुवादी संगठनों के लोगो में भारी आक्रोश

एफएनएन, नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं में बुधवार शाम को एक मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाए जाने की खबर से हिंदुवादी संगठनों के लोग नाराज हो गए और उन्होंने कोतवाली में जाकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद लालकुआं पुलिस ने तत्काल हरकत में आकर पोस्टर को हटवा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को हिंदुवादी संगठनों को लाइन पार स्थित रोशन मस्जिद में आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगे होने और कुछ लोगों की ओर से नगर में जुलूस निकाले जाने के संबंध में जानकारी मिली। इससे संगठनों में नाराजगी फैल गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष नागर और मनोज गुप्ता की अगुवाई में कुछ लोग कोतवाली पहुंच गए और कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

इसके बाद लालकुआं पुलिस हरकत में आई और उसने मस्जिद से पोस्टर को हटवा दिया। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के लोग शांत हुए। वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टर को हटवा दिया गया है। क्षेत्र में किसी भी दशा में हालात को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img