03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

… तो नाटकीय ढंग से तमंचे के साथ दिल्ली में गिरफ्तार अन्नू गंगवार पहुंचा तिहाड़ जेल !

एफएनएन, रुद्रपुर : पार्षद प्रकाश सिंह धामी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। फरार चल रहा अन्नू गंगवार नाटकीय ढंग से दिल्ली में तमंचे के साथ गिरफ्तार हुआ है। सोशल मीडिया पर इस खबर के चर्चा में आने के बाद रुद्रपुर कोतवाली पुलिस पुष्टि के लिए दिल्ली की तिहाड़ जेल जाएगी। खबर सही साबित हुई तो अन्नू को रिमांड पर लिया जाएगा। उसके हाथ न आने पर पुलिस ने मंगलवार को भदईपुरा में डुगडुगी पिटवाते हुए कुर्की का नोटिस उसके घर पर चस्पा कर दिया। आपको बता दें कि पार्षद प्रकाश सिंह धामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने पूर्व सभासद राजेश गंगवार और उसके भाई अन्नू गंगवार को साजिशकर्ता बताया था। कहा था कि इन दोनों ने ही सुपारी देकर भाड़े के शूटरों से पार्षद की हत्या कराई थी। पुलिस राजेश गंगवार के अलावा दो शूटरों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि अन्नू गंगवार पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। इस बीच सोशल मीडिया से रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को पता लगा है कि अन्नू गंगवार को दिल्ली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है और वह तिहाड़ जेल में बंद है।ऐसे में पुलिस सक्रिय हो गई है। सीओ अमित कुमार के अनुसार पुष्टि के लिए पुलिस तिहाड़ जेल जाएगी और सत्यता को परखेगी।

Hot this week

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img