03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सुरई जंगल में युवक की गला रेतकर हत्या, हत्यारोपितों ने नहर में फेंक दी बाइक

एफएनएन, खटीमा : ऊधमसिंहनगर जिले के सीमांत में सुरई रेंज के जंगल में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। साथ ही उसकी बाइक को साइफन नहर में फेंक दिया। मामले में मृतक के भाई ने गांव के एक युवक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुरई रेंज के जंगल में साइफन के पास सोमवार को एक युवक का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई देवेंद्र गौरव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

शव की शिनाख्त जमौर गांव निवासी 30 वर्षीय मो.आरिफ पुत्र अब्दुल करीम के रूप में हुई। उसका गला रेतकर हत्या की गई थी। इससे स्वजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर आ पहुंचे। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। परिवार में उसके दो भाई हैं। दूसरा भाई भी राजमिस्त्री का काम करता है। जबकि सबसे छोटा भाई वन विभाग में तैनात है। इस मामले में मृतक के छोटे भाई राशिद ने गांव के एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

जिसमें उसने कहा कि सबसे छोटे भाई ताहिर ने 2020 में गांव में ही प्रेम विवाह किया था। इसको लेकर गांव का ही एक युवक भाई से रंजिश रखने लगा। आरोपित युवक और उसके भाई के बीच दोस्ती भी थी। रविवार रात को आरोपित युवक व उसका भाई पल्सर बाइक से साथ गए थे। परंतु देर रात तक उसका भाई घर नहीं पहुंचा। सोमवार को उसका शव साइफन नहर के पास बरामद हुआ। आरोपितों ने उसकी हत्या कर बाइक भी नहर में फेंक दी। कोतवाल नरेश चौहान ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। इसको लेकर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img