03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

युवक ने पहले बेरहमी से पत्नी की पीट-पीट कर की हत्या, फिर पेट्रोल से जलाया

एफएनएन, देहरादून : एक युवक ने पहले बेरहमी से पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी फिर इसे अग्नि दुर्घटना दिखाने के मकसद से पेट्रोल डालकर शव को जला दिया। वह सुबह शव का अंत्येष्टि भी कर लेता, लेकिन उससे पहले ही किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। ससुर की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • प्रचारित किया कि सिलिंडर फटने से लगी आग में उसकी पत्नी जल गई

पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मटेना गांव निवासी कृष्ण उर्फ किशन (28) पुत्र सुंदर लाल का सोमवार देर रात पत्नी शोभा देवी (25) से विवाद हुआ। कृष्ण ने पत्नी की पिटाई की और पटक-पटक कर उसे मार डाला। पत्नी की मौत के बाद वह शव को किचन में ले गया और वहां पेट्रोल डालकर शव को काफी जला दिया। उसने लोगों में प्रचारित किया कि सिलिंडर फटने से लगी आग में उसकी पत्नी जल गई है।

सुबह आठ बजे उसने लमगड़ा ब्लॉक निवासी ससुर किशन राम को फोन पर कथित हादसे की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि कृष्ण सुबह पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, तभी किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

 

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img