Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड : हरिद्वार, पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज चलाने को प्रदेश सरकार ने...

उत्तराखंड : हरिद्वार, पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज चलाने को प्रदेश सरकार ने फैकल्टी-स्टाफ का इंतजाम करने के लिए पदों के ढांचे को दी मंजूरी

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार और पिथौरागढ़ जिले में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज को चलाने के लिए प्रदेश सरकार ने फैकल्टी और अन्य स्टाफ का इंतजाम करने के लिए ढांचे को मंजूरी दे दी है। दोनों मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, नर्सिंग, टेक्निकल और अन्य कर्मचारियों के 950-950 पद सृजित किए जाएंगे।

केंद्रीय पोषित योजना के तहत हरिद्वार के जगजीतपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत हो चुका है। अगले साल जनवरी से हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करने की तैयारी है।

केदारनाथ में -6 डिग्री पहुंचा पारा, आज कहीं बारिश तो कहीं कोहरा

मेडिकल कॉलेज के लिए 90 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार देगी, जबकि 10 प्रतिशत अंशदान राज्य सरकार का होगा। शैक्षिक सत्र 2024-25 से एमबीबीएस कक्षाएं संचालित करने को सरकार ने पद सृजित करने की मंजूरी दी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ को चलाने के लिए 950 पदों का ढांचा होगा। नेशनल मेडिकल काउंसिल के मानकों के अनुसार फैकल्टी के लिए डॉक्टर व अन्य स्टाफ को तैनात किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments