03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, ट्रेजरी गार्ड में तैनात था मृतक

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार में ट्रेजरी वार्ड में तैनात सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच में पुलिस जुटी है। जानकारी के मुताबिक रोशनाबाद कोषागार के डबल लॉक की सुरक्षा गार्द में तैनात सिपाही सुनील कुमार ने सरकारी राइफल (थ्री नोट थ्री) से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सिपाही के बेटे का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था और घर से भी तनाव चल रहा था।

एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस के मुताबिक सिपाही सिपाही सुनील कलक्ट्रेट के ट्रेजरी गार्ड में तैनात था। बुधवार की सुबह उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सदर डॉक्टर विशाखा अशोक भदाणे समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रेजरी गार्ड में दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं।

 

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img