03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा कोतवाली गेट पर धरना कम नौटंकी ज्यादा, एक कहे पर ही मान गए कांग्रेसी

एफएनएन, रुद्रपुर : विधानसभा चुनाव निकट आते ही राजनीतिक दलों की नौटंकी भी शुरू हो गई है। आज ऐसी नौटंकी किच्छा कोतवाली के गेट पर कांग्रेसियों के धरने में देखने को मिली। आलम यह था कि गर्मी से बचने के लिए कांग्रेसी खुद ही रास्ता खोजते नजर आए, हालांकि इस बीच पुलिस के आश्वासन पर उन्होंने राहत ली और धरना खत्म कर दिया। आपको बता दें कि किच्छा की एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की पिछले 1 माह से गायब है, इसको लेकर आज कोतवाली के गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेसी धरने पर बैठने से परहेज करते दिखे। उन्हें गर्मी भी सता रही थी। ऐसे में खुद ही जल्दी धरना खत्म करने की कोशिश में लगे थे। इस बीच थाने के पुलिसकर्मियों ने 5 दिन का समय मांग कर भरोसा दिलाया तो कांग्रेसियों के जान में जान आई और उन्होंने धरना खत्म कर दिया।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img