03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस के टाइम में चालू हुई योजनाओं का लाभ उत्तराखंड की जनता को नहीं मिल पा रहा…आशीष अरोरा बोबी

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : 63-विधानसभा क्षेत्र काशीपुर के ग्राम बघेलेवाला में आयोजित बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस सरकार ने जो योजनाएं संचालित की गई थीं, उन योजनाओं को राज्य में की भाजपा सरकार ने पूरी तरह बंद कर दिया। इससे जनता को इन योजनाओं का लाभ न मिल पाने से उनमें रोष है। आशीष अरोरा बॉबी ने उत्तराखंड में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने का आहवान करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर तमाम कल्याणकारी योजनाएं पुनः शुरू करने के साथ ही नई योजनाएं भी संचालित की जाएंगी।

उन्होंने बीस वर्षों में काशीपुर का विकास अवरुद्ध करने के लिए भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा पर जमकर निशाना साधा और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आहवान किया। बैठक में सुरेश, गनेशी, चाऊराम, सूरजपाल, जोगेंद्र, गजराज सिंह, उदयराज आदि समेत जयसिंह गौतम, मंसूर अली मंसूरी, चंद्रशेखर प्रजापति, मनोज शर्मा गुड्डू, संजय ठाकुर, किशनलाल अरोरा खैराती, विपिन राजा, सईद खान, सुरेंद्र सागर, जसवंत सिंह ग्वाल व गुरनाम सिंह आदि कांग्रेसी थे।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img