03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली के युवक को मारपीट कर कार और नगदी लूट ले गए बदमाश

पंतनगर क्षेत्र में घटना से मचा हड़कंप

एफएनएन, रुद्रपुर : पंतनगर में बीती रात बागेश्वर से दोस्त का परिवार छोड़कर लौट रहे कार सवार को हथियारबंद बदमाशों ने तमंचों के बल पर बंधकर बना लिया और पुलभट्ट के समीप सड़क किनारे छोड़कर कार लूट ले गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कार सवार से हजारों रुपये की नगदी भी लूट ली। घटना से पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी तत्काल पुलभट्टा पहुंचे। जहां घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। रविवार रात करीब साढे ग्यारह बजे बरेली के रहने वाले महेंद्र प्रताप सिंह अपनी कार यूपी25सीक्यू7353 से अपने दोस्त के परिवार को बागेश्वर छोड़कर वापस लौट रहे थे। अचानक झपकी आने की वजह से कार स्वामी ने अपनी कार को नगला बाइपास स्थित एक ढाबे के सामने खड़ी कर दिया और हल्की नींद लेने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक पैदल हथियारबंद तीन युवक वहां पहुंचे और तमंचा तानकर गाड़ी का दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही तीनों बदमाश कार के अंदर बैंठ गए और कनपटी पर तमंचा लगाकर ढाई हजार रुपये की नगदी ले ली। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कार स्वामी को उसी की कमीज से हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया। जिसके बाद बदमाशों ने कार को किच्छा पुलभट्टा की ओर दौड़ दिया और पुलभट्ट-यूपी बार्डर के समीप कार स्वामी को चलती गाड़ी से बाहर फेक दिया। बमुश्किल अपने को मुक्त करने के बाद कार स्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आनन फानन में एसपी सिटी ममता बोहरा, सीओ पंतनगर सहित पुलिसबल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

एफएनएन, पणजी: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img