03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में कॉरिडोर को लेकर व्यापारियों-प्रशासन की बैठक, व्याप्त संशय और तोड़फोड़ की संभावना को किया स्पष्ट

Spread the love

 

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड में हरिद्वार कॉरिडोर योजना को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक का आयोजन को मुख्य मेला नियंत्रण कक्ष में किया गया है। वहीं इस दौरान जिला प्रशासन, ऋषिकेश हरिद्वार कॉरिडोर योजना की सलाहकार समिति के टीम लीडर, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम तथा व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

हरिद्वार में कॉरिडोर को लेकर हई इस बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों के व्याप्त संशय और शहर में तोड़फोड़ की संभावना की स्थिति को स्पष्ट करने का प्रयास किया। इस बैठक के दौरान व्यापारियों से बातचीत करते हुए उनकी सलाह भी ली गई। इसके साथ ही जिला प्रशासन और ऋषिकेश हरिद्वार कॉरिडोर योजना की सलाहकार समिति के टीम लीडर, सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम पंवार और एसडीएम अजयवीर सिंह और सलाहकार सुनीत गुप्ता की उपस्थिति में व्यापारियों ने साफ कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न और तोड़फोड़ किसी भी तरीके से बर्दाश्त नहीं होगा और अगर ऐसा कुछ किया गया तो व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ने के लिए विवश होगा।

बता दें कि इस बैठक में किए जाने वाले सर्वे को व्यापारियों की जानकारी में लाकर किए जाने को लेकर सहमति बनी है और स्पष्ट किया गया है कि हरिद्वार में अभी कोई तोड़फोड़ नहीं हो रही है। हरिद्वार कॉरिडोर का कोई भी कार्य अभी नहीं किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त हरिद्वार के सर्वांगीण विकास के लिए सर्वे का कार्य हो रहा है।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img