03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

क्षैतिज आरक्षण विधेयक की मंजूरी राखी का उपहार : कैलाश पंडित

Spread the love

एफएनएन, किच्छा।  उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आंदोलनकारी कैलाश पंडित ने राज्य सरकार की नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को राजभवन से स्वीकृति मिलने पर खुशी जताई है।

उन्होंने इसे संघर्ष का परिणाम बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर इससे बड़ा उपहार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा उत्तराखंड के राज्य आंदोलन कार्यों को सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण देकर जो कार्य किया है वह उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्षरत प्रत्येक व्यक्ति के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण यहां की भौगोलिक परिस्थितियों से जूझ रहे बेरोजगारों शिक्षित युवाओं तथा अन्य जटिल समस्याओं के निराकरण हेतु किया गया था किंतु अभी इस पर धरातल पर रहकर कार्य करने की आवश्यकता है ।यह भी कहा कि जिस प्रकार उत्तराखंड राज्य आंदोलन कार्यों के लिए सरकार वचनबद्ध है ।

उसी प्रकार संपूर्ण उत्तराखंड के प्रत्येक शिक्षित बेरोजगार युवा के लिए भी उत्तराखंड की सरकारों को जागना होगा प्रत्येक व्यक्ति को रोजी-रोटी के लिए व्यवस्थाएं सरकार को देनी होगी उन्होंने कहा कि रोजगार की कमी के कारण पर्वतीय क्षेत्र से पलायन हो रहा है जिसको रोकने के लिए भी भरसक प्रयास करने होंगे अन्यथा चीन से लगती हमारी सीमाओं में सुरक्षा की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।

धामी सरकार को चाहिए कि सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रत्येक व्यक्ति के लिए रोजगार परक संसाधनों का विकास करें ताकि पर्वती क्षेत्र से पलायन को रोका जा सके और देश की सीमाओं को सुरक्षित किया जा सके।

आंदोलनकारी लंबे समय से आंदोलनरत थे। पूर्व में कई बार मुख्यमंत्री आवास कूच किया गया तो कई बार जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया था। रविवार को राज्य आंदोलनकारियों को राज्य सरकार की नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलने का रास्ता साफ होने पर उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img