03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जल्द जारी हो सकती है दायित्वधारियों की सूची, रुद्रपुर के एक उद्यमी का नाम चर्चा में

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड सरकार जल्द ही दायित्व धारियों की सूची जारी कर सकती है। इस सूची में रुद्रपुर के एक उद्यमी को स्थान मिल सकता है। मुख्यमंत्री के साथ कई बार इस उद्यमी को मंच साझा करते हुए भी देखा गया है। इसके साथ ही दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से उसकी मुलाकात भी चर्चा में है।

पंजाबी समुदाय के व्यक्ति को सरकार में स्थान देने की मांग तराई में उठती रही है। राजकुमार ठुकराल के विधायक रहते पंजाबी समुदाय का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मिला था, हालांकि उस समय इस पर अमल नहीं किया गया। अब क्योंकि पहले नगर निकाय और फिर लोकसभा चुनाव निकट है तो उत्तराखंड की भाजपा सरकार इस नाम पर विचार कर सकती है।

रुद्रपुर के टॉप फाइव उद्यमियों में शुमार यह नाम लोगों का चिर परिचित है। कई सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी हिस्सेदारी कहीं न कहीं राजनीतिक इच्छाशक्ति का सबूत भी दे रही है। उनका कई कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करना भी सुर्खियों में है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि मुख्यमंत्री के करीबियों में भी उनकी गिनती होती है। हाल ही में उनके प्रतिष्ठान से जुड़े वाहन की चोरी का मामला भी सुर्खियों में रहा। आनन-फानन में पुलिस इसका खुलासा भी कर चुकी है। कुल मिलाकर धामी सरकार क्या फैसला लेती है यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन सियासी हलकों में इस उद्यमी को लेकर खासा चर्चाएं हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img